महिला ने दिल्ली के होटल की आग से बचने के लिए बच्चे समेत तीसरे फ्लोर से लगाई छलांग
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने के बाद एक महिला बचने के लिए अपने बच्चे को गोद में लेकर तीसरे फ्लोर से कूद पड़ी। चश्मदीदों ने कहा कि महिला नीचे बिछाए गए एक गद्दे पर गिरी जिसे स्थानीय लोगों ने बिछाया था। एक चश्मदीद ने कहा, "दोनों बच गए लेकिन महिला चोटिल हो गई।"