महिला ने प्रेमी और पति संग मिलकर पुराने आशिक की ली जान, 24 घंटे बेड में बंद कर रखी लाश
अलीगढ़ में कुछ समय पहले कथित तौर पर एक महिला ने दूसरे प्रेमी और पति के साथ मिलकर पुराने आशिक को मौत के घाट उतार दिया जिसका खुलासा अब हुआ है। हत्या के बाद शव को 24 घंटे तक बेड में छिपाया गया और कातिल बदबू छिपाने के लिए दिनभर परफ्यूम छिड़कते रहे। हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई थी।