सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा शादी के 1-वर्ष बाद अपने पति से ₹5 करोड़ गुज़ारा भत्ता मांगे जाने पर कहा है, "अगली बार आप ₹5 करोड़ की बात करेंगे तो...हम काफी कठोर आदेश पारित करेंगे।" इस दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र वापस जाने को कहा। पति एकमुश्त समझौते के तहत ₹35 लाख देने को तैयार है।