महिला ने बीच सड़क पर राजस्थान में दिया बच्चे को जन्म, नहीं पहुंची थी ऐम्बुलेंस
कोटा (राजस्थान) में बीच सड़क पर एक महिला के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक, ऐम्बुलेंस 1 घंटे तक नहीं पहुंची थी जिसके बाद प्रसव पीड़ा बढ़ने पर स्थानीय महिलाओं ने खाट पर चारों ओर पर्दा लगाकर महिला की डिलीवरी करवाई। कलेक्टर ने इस मामले में चिकित्सा विभाग से रिपोर्ट तलब की है।