महिला ने भारत में ₹7 लाख/वर्ष की नौकरी छोड़ी, पढ़ाई के लिए गई अमेरिका; अब कमाती है ₹1 करोड़
मुंबई की समृद्धि मिस्त्री ने बताया है कि वह भारत में फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में ₹7 लाख/वर्ष के वेतन पर काम कर रही थीं और बेहतर अवसरों की तलाश में 2022 में नौकरी छोड़कर अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने बिज़नेस एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। वह अब सीनियर बिज़नेस एनालिस्ट हैं और $115,000/वर्ष (करीब ₹1 करोड़) कमाती हैं।