महिला ने मेहंदी के डिज़ाइन से हाथ पर दिखाई टूटी शादी की कहानी, लिखवाया- आखिरकार तलाक हो गया

एक महिला ने हाथ पर मेहंदी के ज़रिए अपनी टूटी शादी की कहानी बयां की जिसका वीडियो मेहंदी आर्टिस्ट उर्वशी वोरा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मेहंदी में शादी के बाद 'नौकरानी' समझे जाने, ससुरालवालों का साथ न मिलने और 'पराये घर को अपना घर समझने की गलती' की बात है। उसमें लिखा है, "आखिरकार तलाक हो गया।"