महिला ने लवर की पत्नी से चीन में की डील, उसने ₹1.3 करोड़ लेकर भी नहीं दिया तलाक

चीन में एक महिला ने शादीशुदा प्रेमी को पाने के लिए उसकी पत्नी से 2 मिलियन युआन में डील की लेकिन पत्नी ने 1.2 मिलियन युआन (₹1.3 करोड़) लेकर भी तलाक नहीं दिया। पैसे लौटाने से इनकार करने पर महिला कोर्ट पहुंची तो कोर्ट ने फैसला पत्नी के पक्ष में सुनाया। कोर्ट ने कहा कि उसने नैतिकता का उल्लंघन किया।