कैलिफोर्निया की एक फूड इन्फ्लुएंसर ने डेनमार्क स्थित 2-स्टार मिशलिन रेस्टोरेंट 'ऐल्केमिस्ट' में ₹59,000 खर्च कर 5 घंटे के डिनर अनुभव को साझा किया है। महिला ने दिखाया कि उसे खाने में एडिबल बटरफ्लाई, रॉ जेलीफिश, एडिबल प्लास्टिक, मेमने का दिमाग, ज़िंदा कीड़े, ब्लड ड्रॉप डेज़र्ट जैसे व्यंजन परोसे गए। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे लेकर नाराज़गी जताई है।