छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सोमवार को रेणुका उर्फ बानु नामक महिला नक्सली को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। महिला नक्सली पर ₹25 लाख का इनाम था और मौके से इंसास रायफल समेत गोला-बारूद व अन्य सामान बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग अब भी जारी है व मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।