inshorts

महिला बाइकर से महाराष्ट्र में सड़क पर दंपति ने की मारपीट, कैमरे में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र में एक महिला बाइकर रुचिका ठाकरे ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (वर्धा) के सुरक्षा अधिकारी सुधीर खरकाटे के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में खरकाटे और उसकी पत्नी, रुचिका से मारपीट करती दिखी। बकौल रुचिका, 17 जनवरी को खरकाटे ने जानबूझकर उसकी बाइक को टक्कर मारी थी।