संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया है जिसमें एक महिला ने सवाल किया है, "मैं बहुत आलसी हूं, पूजा-पाठ ठीक से नहीं होती। कैसे भक्ति करूं? क्या सिर्फ नाम जप करूं?" संत ने कहा, "बहुत सुंदर...नाम जप से ही काम हो जाएगा। खूब नाम जप कीजिए...सारी पूजा हो जाएगी और सारे तीर्थों का फल मिलेगा।"