महिला मित्रों पर पैसे लुटा रहा था रिटायर्ड व्यक्ति, बेटों ने ₹5 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या
गाजियाबाद (यूपी) में दो बेटों ने अपने पूर्व वायुसेना कर्मी पिता की ₹5 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी है। पुलिस ने मुख्य शूटर अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में बताया कि पूर्व वायुसेना कर्मी अपने रिटायरमेंट के पैसे महिला मित्रों पर खर्च कर रहा था इसलिए दोनों बेटों ने उसकी हत्या करवाई।