महिला विश्व कप 2025 में भारत की पहली हार के बाद कैसी दिखती है अंक तालिका?
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराकर वनडे महिला विश्व कप-2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका वर्तमान में 4 अंकों और -0.888 के एनआरआर संग अंक तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि भारत 4 अंकों और +0.959 के एनआरआर के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 5 अंकों के साथ शीर्ष पर है।