महिला विश्व कप-2025 के फाइनल में रविवार को अपनी 45 रनों की पारी के दौरान भारतीय ओपनर स्मृति मांधना ने इतिहास रच दिया। वह महिला वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन (434) बनाने वाली बल्लेबाज़ बन गईं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम था जिन्होंने विश्व कप-2017 में 409 रन बनाए थे।