भारत और पाकिस्तान रविवार को कोलंबो में महिला वनडे विश्व कप-2025 में आमने-सामने होंगे। दोनों ने एकदूसरे के खिलाफ 11 महिला वनडे मैच खेले और सभी भारत ने जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान पर 5 बार 100+ रनों के अंतर से और दो बार 10 विकेट से जीत दर्ज की है। पाकिस्तान के खिलाफ उसका सर्वोच्च वनडे स्कोर 289/2 है।