महिला वनडे विश्व कप में तंबाकू, क्रिप्टो की स्पॉन्सरशिप पर लग सकता है बैन: रिपोर्ट्स

बीसीसीआई की 22 मार्च को कोलकाता में होने वाली बैठक में महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। इसमें आयोजन समिति का गठन और टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों पर चर्चा शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, बैठक में तंबाकू, शराब और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्पॉन्सरशिप पर बैन लगाने पर चर्चा की जा सकती है।