महिला से 'मुझे 72 नहीं 2 हूर ही काफी' कहते यूपी के BJP नेता का ऑडियो हुआ वायरल, दी सफाई
बरेली (यूपी) के स्थानीय बीजेपी नेता अनीस अंसारी का एक महिला से आपत्तिजनक बातें करने का कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'मुझे 72 नहीं सिर्फ 2 हूर ही काफी, आप मेरी छोटी बेगम हो' कह रहे हैं। अनीस ने बताया, "मैंने एक महिला के खिलाफ हनी ट्रैप का मुकदमा दर्ज कराया था...यह मुझे बदनाम करने की साज़िश है।"