महिला स्टेनो ने UP में कोर्ट की छठी मंज़िल से कूदकर दी जान, सहकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप
कानपुर (यूपी) में शनिवार को एक 30-वर्षीय महिला स्टेनोग्राफर नेहा संखवार ने कोर्ट की छठी मंज़िल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतका के नाना ने बताया कि उसे 4 महीने पहले नौकरी मिली थी लेकिन दलित होने के कारण उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजन ने साथी कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।