महिलाओं की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब Ola, Uber और Rapido जैसी ऐप आधारित कैब सेवाओं में बुकिंग के दौरान महिला यात्रियों को महिला ड्राइवर चुनने का विकल्प देना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, यह सुविधा महिला ड्राइवर की उपलब्धता पर आधारित होगी।