महिला सरपंच ने एमपी में ठेकेदार के नाम कर दी अपनी सरपंची, बनवाया ₹500 का स्टांप पेपर

नीमच (एमपी) में दाता पंचायत की सरपंच कैलाशीबाई कछावा ने अपनी सरपंची एक ठेकेदार के नाम कर दी है। उन्होंने ₹500 का स्टांप पेपर बनाया है जिसमें उनके सारे अधिकार ठेकेदार को देने की बात व 'जहां कहेंगे वहां साइन करूंगी' लिखा है। कैलाशीबाई के पति के अनुसार, उनकी पत्नी पढ़ी-लिखी नहीं है और धोखे से पेपर बनाया गया है।