महिलाओं को 'रक्षा की पहली' ढाल बना रहा ईरान, ज़िपलाइन से बंदूक तक की दे रहा ट्रेनिंग
ईरान ने तेहरान के आज़ादी स्क्वायर में महिलाओं के लिए ट्रेनिंग कैंप शुरू किया है जहां उन्हें 'रक्षा की पहली कतार' में शामिल करने की तैयारी है। सामने आईं तस्वीरों में महिलाएं बंदूक चलाने, रस्सियों पर चढ़ने और ज़िपलाइन से उतरने का प्रशिक्षण लेती दिख रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वे 'लाइफ सैक्रिफाइस' अभियान के तहत स्वेच्छा से जुड़ी हैं।