महिलाओं को उनके कपड़ों के आधार पर आंकना महिला विरोधी पूर्वाग्रह दर्शाता है: केरल HC
केरल हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के एक आदेश को खारिज करते हुए कहा है कि महिलाओं को उनके कपड़ों के आधार पर आंकना महिला विरोधी पूर्वाग्रह और लैंगिक रूढ़िवादी सोच को दिखाता है। दरअसल, फैमिली कोर्ट ने मामले में महिला के पहनावे और अन्य चीज़ों का हवाला देते हुए उसे बच्चों की कस्टडी देने से इनकार कर दिया था।