आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि महिलाओं को लालची, गुस्सैल, शक करने वाले और शराब व जुए की लत वाले पुरुषों से दूर रहना चाहिए। इससे उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। उनके मुताबिक, लालची पुरुष महिला से नहीं बल्कि उसके पैसे से प्यार करते हैं जबकि गुस्सैल पुरुष नर्क में जीवन जीने जैसा अनुभव देते हैं।