महिलाओं को नग्न कर बीच सड़क पर मारी गईं गोलियां; सीरिया में 2 दिन में 1,000+ लोगों की हत्या

सीरिया में सरकारी सेना और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों की हिंसक झड़पों में दो दिन में 745 नागरिकों समेत 1,000+ लोगों की मौत हो गई है। नई सरकार के प्रति वफादार बंदूकधारियों ने असद के वफादार अलावी अल्पसंख्यक संप्रदाय से 'प्रतिशोध में हत्याएं' शुरू की थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाओं को नग्न घुमाकर सड़कों पर गोलियां मारी गईं।