महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक के साथ मिर्च पाउडर व चाकू रखना चाहिए: महाराष्ट्र के मंत्री

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा है कि महिलाओं को अपने पर्स में लिपस्टिक के साथ आत्मरक्षा के लिए चाकू और मिर्च पाउडर भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "महिलाओं को भी आगे आने की ज़रूरत है। महिलाओं को ढाल, तलवार और ज़िम्मेदारी उठानी होगी। मुझे आपमें बकरी नहीं शेरनी दिखाई देती है। महिलाओं के बीच ऐसी छवि बननी चाहिए।"