सरकार ने बजट-2024 में कहा है कि कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने के मकसद से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और क्रेच बनाए जाएंगे। उनके लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और महिला स्व-सहायता समूह उद्यमियों के लिए बाज़ार तक पहुंच को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे। महिलाओं-बालिकाओं को फायदा पहुंचाने की योजनाओं के लिए ₹3 लाख करोड़+ आवंटित हुआ है।