महिलाओं के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर पाबंदी का फैसला राजस्थान के समाज ने लिया वापस
जालोर (राजस्थान) के 15 गांवों में आंजना चौधरी समाज द्वारा महिलाओं-लड़कियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया गया है। प्रतिबंध का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने फैसले की आलोचना की थी। पंचों के अनुसार, यह थोपा गया 'फरमान' नहीं था और यह समाज के समक्ष रखा गया एक सुझाव मात्र था।