महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से ₹1.74 करोड़ के 1.2 किलो सोने के गहने चुराए, वीडियो सामने आया
जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में एक ज्वेलरी शॉप से कुछ महिलाओं ने ₹1.74 करोड़ के 1.2 किलो सोने के गहने चुरा लिए जिसका वीडियो सामने आया है। महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में आईं और फिर गहनों का एक डिब्बा लेकर वहां से भाग गईं। वीडियो में महिलाएं गहनों का डिब्बा उठाती दिखीं और फिर उसे एक कपड़े के थैले में रख लिया।