महाष्टमी पर महा-पाप, दर्जी ने छठी की छात्रा को कमरे में बंद कर किया रेप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महाष्टमी के दिन छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची मां के कपड़ों का नाप लेने के लिए दर्जी को बुलाने गई थी। इस दौरान दर्जी ने उसे कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।