महंगाई काबू में रखने के लिए रूस से तेल का आयात 2% से बढ़ाकर 12% किया: सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत ने महंगाई को काबू में रखने के लिए रूस से तेल का आयात 2% से बढ़ाकर 12% कर दिया। बकौल सीतारमण, "हम सभी देशों से संबंध बनाए रखने के साथ ही रूस से ईंधन आयात करने में कामयाब रहे...मैं प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) की स्टेट्समैनशिप को इसका श्रेय देती हूं।"