महंगाई दर जनवरी में उच्चतम स्तर पर पहुंचकर अब घट रही है: आरबीआई के डिप्टी गवर्नर

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम.डी. पात्रा ने कहा है कि महंगाई दर जनवरी में उच्चतम स्तर पर पहुंचकर अब घट रही है। सकल मुद्रास्फीति दर के 6.01% के साथ आरबीआई के लक्षित दायरे से बाहर निकलने को लेकर उन्होंने कहा कि दिसंबर तिमाही में यह 4% पर आ जाएगी। बकौल पात्रा, मुद्रास्फीति के मामले में भारत की स्थिति संतोषजनक है।