महंगे स्पेल के लिए भुवनेश्वर का ट्रोल्स द्वारा मज़ाक उड़ाए जाने पर उनकी पत्नी ने दी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I में महंगे स्पेल के लिए भुवनेश्वर कुमार का मज़ाक उड़ाए जाने के बाद उनकी पत्नी नूपुर नागर ने इंस्टाग्राम पर ट्रोल्स को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "आजकल लोग इतने फालतू हैं कि उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है जबकि नफरत और ईर्ष्या फैलाने के लिए समय ही समय है।"