inshorts

महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में हिरासत में लिए गए उनके शिष्य आनंद गिरि

महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से महंत के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से हिरासत में लिया है। आनंद ने कहा, "यह उन लोगों की एक बड़ी साज़िश है जो गुरुजी से पैसे वसूलते थे और पत्र में मेरा नाम लिख दिया...वह आत्महत्या नहीं कर सकते...उनकी लिखावट की जांच हो।"