inshorts

महंत नरेंद्र गिरि की मौत की उच्चस्तरीय जांच चल रही है, एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर मंगलवार को कहा कि एडीजी, आईजी समेत अन्य अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया, "एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी अवश्य सज़ा पाएगा...मेरी अपील है कि लोग इस संवेदनशील प्रकरण में अनावश्यक बयानबाज़ी से बचें।"