सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने कहा, "अखाड़ा परिषद से जुड़े लोग चाहते हैं महंत गिरि की मौत की सच्चाई सामने आए ...हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में इस मामले की जांच होनी चाहिए।"