अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। सोमवार को प्रयागराज की एक अदालत ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। गौरतलब है कि महंत 20 सितंबर को अपने मठ में मृत मिले थे।