inshorts

महज़ 6 फीट लंबी है दुनिया की सबसे छोटी गली 'एबेनेज़र प्लेस'

दुनिया की सबसे छोटी गली स्कॉटलैंड के विक शहर में है। यह महज़ 6 फीट 9 इंच लंबी है और इसका नाम 'एबेनेज़र प्लेस' है। गली के एक छोर पर एक दुकान है और दूसरे छोर पर एक दीवार और गली के दोनों छोरों पर एक-एक दरवाज़ा है। गली का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।