महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग स्थित सरकारी आवास को 24 घंटे में खाली करने का मिला नोटिस

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पूर्व सात विधायकों को 24 घंटे में अनंतनाग स्थित सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस शनिवार को भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि आवास खाली नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अक्टूबर 2022 में प्रशासन ने श्रीनगर स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए महबूबा को नोटिस भेजा था।