जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को गुपकार रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया और श्रीनगर के निजी आवास में शिफ्ट हो गईं। गौरतलब है, अक्टूबर 2022 में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने महबूबा को आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा था। वहीं, बीते शनिवार को भी अनंतनाग स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया था।