महाकाल मंदिर में 2 महिला सुरक्षाकर्मियों ने फिल्मी गानों पर किया डांस, हुईं निलंबित

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में 2 महिला सुरक्षाकर्मियों के 'प्यार प्यार करते तुम पे मरते मरते' समेत अन्य गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। ये महिलाएं एक सुरक्षा एजेंसी से जुड़ी थीं। बकौल एजेंसी, ड्यूटी के दौरान अब कोई भी कर्मचारी स्मार्ट फोन साथ में नहीं रख सकेगा।