बिहार पुलिस के अनुसार, पूर्वी चंपारण ज़िले के चरखा पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त पाई गई। पुलिस ने बताया कि मामले में एक स्थानीय युवक राजकुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है जिसने नशे में मूर्ति तोड़ी है। वहीं, डीएम ने कहा है कि जल्द ही महात्मा गांधी की एक नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।