inshorts

महात्मा गांधी के बाद भारतीयों की मनोदशा समझने वाले इकलौते नेता पीएम मोदी हैं: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, "मैं मानता हूं...महात्मा गांधी के बाद इस देश के जनमानस की मनोदशा को समझने वाला यदि कोई इकलौता नेता है तो उसका नाम है श्री नरेंद्र मोदी और यह कहने में मुझे संकोच नहीं है।" उन्होंने कहा, "मोदी जी जनता से सीधे जुड़ते हैं, जनता को समझते हैं...जनता उन पर भरोसा करती है।"