inshorts

महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 'धर्म संसद' में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले धार्मिक नेता कालीचरण महाराज को न्यायालय ने 14-दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, कालीचरण के वकीलों ने ज़मानत के लिए अर्जी लगाई है। जिसपर 13-जनवरी को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि गुरुवार को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से कालीचरण को गिरफ्तार किया गया था।