मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी को कथित तौर पर 'देशद्रोही' कहने पर कथा वाचक तरुण मुरारी बापू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने नरसिंहपुर में कथित तौर पर कहा, "महात्मा गांधी न तो महात्मा हैं और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं।" इससे पहले महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया गया था।