inshorts

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को एमपी से किया गया अरेस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में 'धर्म संसद' आयोजन में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले धार्मिक नेता कालीचरण महाराज को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। कालीचरण ने एक धर्म विशेष के खिलाफ नफरत भरा भाषण भी दिया था। कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धार्मिक नेता के खिलाफ केस दर्ज किया था।