मुंबई में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद कथित तौर पर पहली बार पिछले 24-घंटों में संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इस दौरान मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के 367 नए मामले मिले जबकि 518 मरीज़ ठीक हुए या अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। वहीं, मुंबई में अब कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,030 है।