महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के अंतिम संस्कार के दिन ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित

यूके के महाराजा चार्ल्स-III ने अपनी मां (महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय) के अंतिम संस्कार के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा पर तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह यूके की महारानी एलिज़ाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।