महारानी एलिज़ाबेथ-II की अंत्येष्टि में किसे आमंत्रित किया गया है और किसे नहीं?

यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-II की अंत्येष्टि में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासको, नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्ज़ेंडर, बेल्जियम के राजा फिलिप, नॉर्वे के राजा हेराल्ड-V भाग लेंगे। वहीं, इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें म्यांमार, रूस और बेलारूस के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया है।