महारानी एलिज़ाबेथ-II की अंत्येष्टि में कौन-कौनसे वैश्विक नेता होंगे शामिल?

लंदन में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की 19-सितंबर को होने वाली अंत्येष्टि में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने आने की पुष्टि कर दी है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़, जेसिंडा अर्डर्न और जस्टिन ट्रूडो भी इसमें शामिल होने वाले हैं। ब्राज़ील, इटली, श्रीलंका के राष्ट्रपति के अलावा स्पेन के महाराजा व महारानी भी शामिल होंगे।