भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया है कि महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की लंदन में 19 सितंबर को होने वाली अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। एमईए ने बताया कि वह 17 से 19 सितंबर तक लंदन में रहेंगी। महारानी की अंत्येष्टि में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन और ब्राज़ील, इटली, श्रीलंका के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।